फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़, पुलिस को देख भागे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खत्री गढ़ी में कई कोचिंग सेंटर संचालित है। यहां नगर सहित देहात क्षेत्र के बावली, मलकपुर, बड़ौली, गुराना, वाजिदपुर, बिजरौल सहित कई अन्य गांवों से छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते है। बुधवार को एक गांव निवासी दो छात्राआें से कुछ युवकों ने अभद्रता की। छात्राओं ने इसकी सूचना 112 नंबर को दी तो महिला सब इंस्पेक्टर साक्षी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख बाइक पर सवार युवक फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने बिना हेल्मेट बाइक दौड़ाने वाले युवकों की भी जमकर क्लास ली। साथ ही बिना वजह कोचिंग सेंटर के बाहर खड़ा न होने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें