फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक की टक्कर से छात्र घायल, अस्पताल में नही मिला उपचार

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में दुर्घटना में घायल हुए छात्र का इलाज न होने पर हंगामा करते परिजन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बिनौली/बागपत। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से कक्षा नौ का छात्र घायल हो गया। जिसे बिनौली सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं मिलने पर घायल छात्र काफी देर तक तड़पता रहा। इसके बाद परिवार वाले प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

दादरी के रहने वाला छात्र गोविंद पुत्र बाबूराम बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से बिनौली के इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने जा रहा था। रास्ते में बड़ौत-मेरठ मार्ग पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने साइड मार दी। टक्कर लगते ही छात्र खेत में जाकर गिरा और घायल हो गया। उधर हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
सूचना मिलने पर परिजन घायल को बिनौली सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल छात्र के परिजन अनिल कुुमार ने बताया कि दो घंटे तक अस्पताल में उपचार नहीं किया। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद परिजन उपचार के लिए छात्र को दूसरे अस्पताल में लेकर चले गए।
विज्ञापन

उधर घायल छात्र के परिजनों ने बिनौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके चौधरी का कहना है कि स्वास्थ्य शिविर में कुछ चिकित्सक गए थे। इमरजेंसी में तैनात अन्य चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें