खेकड़ा। बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हुए छात्रकी बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव सुंहैडा निवासी 16 वर्षीय शिवम पुत्र बोबी नगर स्थित एमएम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। बुधवार को वह कॉलेज से अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर रेलवे ट्रैक के किनारे से होते हुए पैदल लौट रहा था। गांव के पास दिल्ली के ओर से आ रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनो पैर कट गए थे। परिजनों ने उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना से परिवार में कोहराम मचा गया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।