खेकड़ा (बागपत)। शहर के मोहल्ला अहिरान में बृहस्पतिवार की सुबह बीए के छात्र ने परिजनों के खेत में जाने के बाद मकान कमरे में घुसकर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। खेत से परिजन घर लौटे तो पुत्र का शव फंदे पर लटका देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इस हादसे के बाद परिजनों का बुरा हाल है। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को फंदे से नीचे उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम के समय परिजनों ने गमगीन माहौल में छात्र के शव का अंतिम संस्कार किया।