बिजरौल रोड पर जनता वैदिक इंटर कॉलेज के सामने छात्रों का मारपीट का वायरल वीडियो
बड़ौत(बागपत)। बिजरौल रोड पर शनिवार दोपहर जनता वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वायरल वीडियो के जरिये मारपीट करने वाले छात्रों की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले छात्र गुट बावली और वाजिदपुर गांव के थे। नगर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से बातचीत करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों को घेरकर मारपीट की। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र भाग निकले। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि आसपास लगे कैमरों की मदद से मारपीट करने वाले छात्रों का पता लगाया जाने का प्रयास किया जा रहा है।