फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा कस्बे में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के मुताबिक 19 वर्षीय छात्र इंटर की परीक्षा पास करने के बाद कोचिंग कर रहा था। 28 दिसंबर को वह खेकड़ा में ही कोचिंग करने के लिए गया था। यहां पिज्जा खाने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। किसी तरह वह अपने घर पहुंचा। परिजन उसे खेकड़ा में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे फूड प्वाइजनिंग बताई गई। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि इस संबंध में मृतक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें