अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार रात करीब आठ बजे घेर में पानी लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे उसके भाई व मोहल्ले के लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर किशोर के परिजन भी पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों के साथ मारपीट शुुरू हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रवि रत्न सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।