बागपत एसपी से शिकायत करने पहुंचे बरवाला गांव के लोग
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। बरवाला गांव से एसपी कार्यालय पहुंचे कश्यप समाज के परिवार ने प्लाट के विवाद में दूसरे पक्ष पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जिसमें कार्रवाई नहीं होने पर कश्यप समाज के लोगों ने गांव से पलायन की चेतावनी दी।
एसपी से शिकायत करते हुए बरवाला गांव निवासी बुद्धु पुत्र कुंदन ने बताया कि गांव की एक महिला ने उसके प्लाट को अपना बताकर बेच दिया, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। आरोप लगाया कि अब कुछ लोग विवादित प्लाट में आकर शराब पीकर उनके साथ गाली-गलौज करते हैं।
जसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर कश्यप समाज के लोग गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
---------------------
कार्रवाई की मांग की
बागपत। नैथला गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने शुक्रवार को कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह अविवाहित है और परिवार के कुछ लोग उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहते है। जिसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने जानमाल का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।