फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्ट्रांग रूम की 24 घंटे होगी निगरानी

Sun, 04 Feb 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड परीक्षा में स्ट्रांग कक्ष की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र व्यवस्थापक को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा पूर्ण होने पर संकलन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस सुरक्षा में पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए शनिवार को श्री यमुना इंटर काॅलेज बागपत में बोर्ड कार्यालय से आए मास्टर ट्रेनर ने केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण दिया। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय से आए प्रशासनिक अधिकारी भरत सिंह चौहान, मास्टर ट्रेनर कविता चौधरी, डॉ. सत्यवीर सिंह, डॉ. मनीषा मिश्रा ने केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा प्रशिक्षण दिया।
ट्रेनर ने केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन, वाइस रिकाॅर्ड और डीवीआर की व्यवस्था पूरी करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में प्रश्न पत्र के बंडल खोलने और स्ट्रांग कक्ष की लाइव निगरानी के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और परीक्षा के उपरांत पुलिस सुरक्षा में उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में सभी केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें