बड़ौत। ऊर्जा निगम में फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति का एक्सईएन प्रथम कार्यालय कोताना रोड पर धरना चौथे दिन भी जारी रहा। वक्ताओं का कहना था कि उपभोक्ताओं को भी इसका विरोध करना चाहिए। निजीकरण होने से उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक प्रभाव पड़ेगा। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर, जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर व नगरीय अध्यक्ष कपिल तोमर ने कहा कि यदि जल्द निजीकरण के आदेशों को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरने पर एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह, एसडीओ राणा प्रताप, एसडीओ गोपाल, जेई गुलशन कुमार, आरिफ मलिक, जेई विकास कुमार, जेई नरेंद्र कुमार, जेई पवन कुमार, आतिक, मोहित कुमार, धर्मेन्द्र, बूलचंद, धर्मवीर, राधे श्याम गुप्ता, अरविंद, अमितेश, भरत सिह राजपूत, प्रदीप, अरुण, आशु कौशिक, लवकुश, संदीप कुमार, राजीव, विनय शामिल रहे।