फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कर्मचारियों के खिलाफ बिजलीघर पर दिया धरना

Sun, 15 Jan 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। चमरावल गांव के बिजलीघर पर शनिवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धरना दिया। उन्होंने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर फर्जी बिल बनाकर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

संगठन के जिला मंत्री शशांक त्यागी ने कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपभोक्ताओं से फर्जी बिल बनाकर उगाही कर रहे हैं। गांव के जर्जर तार बदलवाने के नाम पर पांच हजार की मांग कर रहे हैं। जेई व अन्य अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कर्मचारियों की शिकायत करने पर उनका बिजली का कनेक्शन काटने और घर पर छापा मारकर फर्जी तरीके से बिजली चोरी करने के मामले के फंसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात जेई व नोडल अधिकारी को उपकेंद्र से हटाकर अवैध उगाही रोकने की मांग की। मौके पर प्रदीप प्रधान, राजेंद्र सिंह नेताजी, धर्मपाल, यशवीर त्यागी, बोल प्रकाश, सुखबीर त्यागी, राकेश पूनिया, सचिन त्यागी, शिवम त्यागी, अंकुर, दीपक त्यागी, सुरेंद्र त्यागी व प्रमोद त्यागी मौजूद रहे। वहीं एक्सईएन ऋषिपाल का कहना है कि आरोपों की जांच के लिए एसडीओ को भेजा है। उनकी रिपोर्ट मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें