फोटो संख्या 3
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित मतदाता जागरुकता शिविर में 100 से अधिक नई वोट बनवाई गईं और नए वोटरों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ़ वीरेंद्र सिंह व डा़ किरण गर्ग ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए वोटिंग प्रतिशत का बढ़ना जरूरी है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह अभियान अगले दो दिन लगातार महाविद्यालय में संचालित किया जाएगा। मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर प्रोफेसर डा़ महेश कुमार मुछाल, डॉ़ दीपक जैन, वंशम पंवार, सृष्टि, तनु, प्रगति सिंह, राजकुमार आदि शामिल रहे।