डौला गांव में हाईवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट। स्रोत:ग्रामीण
बागपत। डौला गांव में पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। जिससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान कराने के लिए स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है।
मेरठ-बागपत हाईवे पर आबादी के क्षेत्र में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है। डौला गांव में पिछले एक माह से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। जिससे रात होते ही हाईवे पर अंधेरा छा जाता है। अंधेरा होने के कारण हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर अंधेरा होने के कारण यहां कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से लाइट ठीक कराने की मांग की है।
- हाईवे स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। जिससे रात में यहां हादसा होने का डर लगा रहता है। - रामेंद्र कुमार
- स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोगों को हाइवे पार करने में परेशानी होती है। लोग डरते हुए हाइवे पार करते है। लाइट जल्द ठीक होनी चाहिए। - ठाकुर विनोद कुमार
- हाईवे पर अंधेरा होने पर वाहन चालकों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - लोकेंद्र राणा