फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के विवाद में हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में दीवार के विवाद को लेकर बुधवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हिलवाड़ी गांव के रहने वाले इंतजार ने बताया कि उनका दीवार पर कब्जे को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। दो दिन पूर्व भी उनके बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय गांव के कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। बुधवार को एक बार फिर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें इंतजार, उसका भाई अकमल व बहन साहिबा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। साहिबा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें