- गर्मी और खान-पान का ध्यान न रखने के कारण बढ़ रही पेट की बीमारी
- चिकित्सक दे रहे ताजे फल और हरी सब्जी का सेवन करने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गर्मी में पेट में इन्फेक्शन लोगों को परेशान कर रहा है। मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव और भोजन सही न होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में पेट में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे है।
मौसम में हो रहे बदलाव के बाद लोग वायरल के साथ पेट में संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में पेट के संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी और भोजन का ध्यान न रखने के कारण लोग पेट के संक्रमण की शिकायत बता रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि पेट में संक्रमण होने पर पेट और आंतों में सूजन हो जाती है और मरीज को उल्टी, दस्त और पेट में ऐंठन होने लगती है। इस संक्रमण को फूड पॉयजनिंग भी कहा जाता है। चिकित्सक लोगों को अधिक तला-भुने का सेवन न करने की सलाह दे रहे हैं।
- पेट में संक्रमण के लक्षण
- भूख कम लगना और और बुखार आना
- पेट में ऐंठन और दर्द रहना
- उल्टी और मतली आना
- पेट साफ न होना और हल्का दर्द रहना
- ऐसे करें बचाव
- तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें
- पानी को उबाल कर पीएं
- बाहर के खाने से परहेज करें
- कटे-फटे फलों का सेवन न करें
- हरी सब्जी का अधिक सेवन करें
- वर्जन :
गर्मी में भोजन का ध्यान न रखने के कारण पेट में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। - डॉ. दीपक, फिजिशियन