फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा रणवीर सिंह रूहेला की जयंती पर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। नगर के राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की ओर से महाराजा रणवीर सिंह रुहेला की जयंती मनाई गई।
इसमें वक्ताओं ने महाराजा रणवीर सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन महाराजा हथियार नहीं उठाते थे और इसकी जानकारी होनेे पर उनके लोगों ने विश्वासघात कर दुश्मनों से मिलकर रक्षाबंधन के दिन ही उन पर आक्रमण कर दिया। इस लड़ाई में वह वीरगति को प्राप्त हो गए। समाज के लोगों ने कहा कि समाज के विकास के लिए समाज को एकजुट करना होगा। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए समाज में फैली बुराइयों का अंत करने का प्रयास करने का आह्वान किया। जयंती कार्यक्रम में यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान प्रांत के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनीता रुहेला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीतू रुहेला, संस्थापक रविंद्र रुहेला, बलवीर सिंह रुहेला, शामली से भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तोमर, राष्ट्रीय सलाहकार नसीब सिंह रुहेला, मनीष रोहतक, महेंद्र सिंह रोहिल्ला छपरौली, रणवीर रुहेला सोनीपत, दयानंद रोहिल्ला दिल्ली, बागपत जिला अध्यक्ष विश्व रुहेला व बाबूराम रुहेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें