फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडेरा गांव में रुपयों को लेनदेन के विवाद में चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल, कार में तोड़फोड़ की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव में रुपये के लेनदेन के विवाद में सोमवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष की कार में तोड़फोड़ कर दी और महिला को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मारपीट के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कंडेरा गांव में दो पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। जिसे कुछ लोगों ने शांत करा दिया। एक पक्ष के गुल्लू का आरोप है कि वह अपनी पत्नी मिथलेश को कार में लेकर जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडे से हमला कर उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। थाना प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें