फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर परचून की दुकान में कीचोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बरनावा गांव में बुधवार की रात में चोरों ने ताला तोड़कर परचून की एक दुकान से सामान चोरी किया। बरनावा गांव में सेवानिवृत्त सैनिक राकेश कुमार त्यागी पुत्र नत्थू सिंह की परचून की दुकान है। बुधवार की रात में चोरों ने ताला तोड़कर दुकान से दो कट्टे चीनी, एक कट्टा बेसन, कपड़े धोने और नहाने के साबुन, तेल का एक टिन, चाय पत्ती, रूहअफजा, बीड़ी के बंडल, टमाटर चटनी की बोतलें, बाट व गल्ले में रखी करीब 1600 की नगदी चोरी कर ली। घटना का पता तब चला जब सुबह दुकान स्वामी के बड़े भाई नरेंद्र त्यागी दुकान खोलने पहुंचे। वहां ताला टूटा हुआ मिला तथा दरवाजा भी खुला मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। दुकान स्वामी राकेश त्यागी ने दुकान में चोरी तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें