फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देश के लिए जान न्यौछावर करने वालों की प्रतिमाएं फांक रही धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों की प्रतिमाएं धूल फांक रही है। उनकी याद में प्रतिमाएं जरूर लगवा दी गई, लेकिन उनकी देखरेख व सफाई करनी भूल गए। इसके अलावा शहीद स्थल भी जर्जर हालत में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मूर्ति के पास गंदगी, हालत भी जर्जर हो रही
कारगिल युद्ध में शहीद ढिकोली के सुरेंद्र सिंह की मूर्ति की गांव में लगी है। मूर्ति की हालत खराब है और उसके चारों तरफ कूड़ा है। जिस जगह मूर्ति लगी है, वह भी क्षतिग्रस्त हो रहा है और वहां काफी धूल है। प्रधान संदीप ढाका कहते हैं कि वह समय-समय पर सफाई कराते रहते है। वहां पास में गन्ना क्रय केंद्र होने के कारण गंदगी हो जाती है, जिससे लगातार सफाई कराई जाएगी।
शहीद की मूर्ति होने लगी क्षतिग्रस्त
बावली गांव में कारगिल के शहीद अनिल तोमर की प्रतिमा रखरखाव के अभाव में कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह से प्रतिमा का रंग उतर गया है। वहीं शहीद अनिल तोमर के नाम से बना गेट भी जगह-जगह से खराब हो गया है।
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में शहीद हुए धर्मपाल की मूर्ति पर चढ़ी धूल
पांची चौराहे पर ढिकौली निवासी धर्मपाल सिंह की मूर्ति लगी है। वह वर्ष 1984 में स्वर्ण मंदिर में शहीद हुए थे। उनी मूर्ति वर्षों से धूल से अटी पड़ी है और मूर्ति के चारों तरफ मिट्टी के ढेर लगे हैं। पांची गांव के प्रधान नासिर का कहना है कि मूर्ति की समय-समय पर सफाई कराई जाती है। मूर्ति की देखरेख करके नियमित सफाई कराई जाएगी।
बिजरौल का शहीद स्मारक होता जा रहा जर्जर
देश की आजादी के लिए पहली जंग में अहम भूमिका निभाने वाले बाबा शाहमल के गांव बिजरौल में शहीद स्मारक बनवाया गया है। वह शहीद स्मारक भी देखरेख के अभाव में जर्जर होता जा रहा है और उसको ठीक नहीं कराया जा रहा है।
शहीद स्मारक के आसपास लगा गंदगी का ढेर
रछाड़ गांव में शहीद बिजेंद्र तोमर का शहीद स्मारक बना है। शहीद स्मारक के आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं। बिजेंद्र तोमर वर्ष 2001 में द्रास सेक्टर में बर्फ के नीचे दबने से शहीद हो गये थे। उनकी याद में स्मारक बनवाकर भी देखरेख नहीं की जा रही है। प्रधान अंतुरत तोमर का कहना है कि पूरे गांव में साफ-सफाई कराई जाती है। अगर स्मारक के पास गंदगी है तो उसे साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें