फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल समेत विभिन्न मांगे पूरी नहीं होने पर नारेबाजी की। उनका कहना था कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार ने मांग पूरी नहीं की। उन्होंने संविदा कर्मियों को नियमित करने, सरकारी कार्यालयों का निजीकरण बंद करने और राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन करने की मांग की। उन्होंने जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गई तो कर्मचारी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर कर्मचारी आंदोलन करने से पीछे नही हटेंगे। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, डा. यशवीर तोमर, नरेंद्रमान, ओमवीर सिंह, सुरेंद्रपाल मोघा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें