फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ही शुरू करें हिंदी का प्रचार-प्रसार: प्रोफेसर नवीन

विज्ञापन
बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों को संबोधित कर? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
घर से ही शुरू करें हिंदी का प्रचार-प्रसार : प्रोफेसर नवीन
विज्ञापन

बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में मंगलवार को हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि हिंदी का प्रचार प्रसार घर से ही शुरू करें। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविताएं प्रस्तुत कीं।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी, प्रबंधक राजेंद्र चौहान, श्रीनिवास चौहान व प्राचार्य डॉ. इंद्रा देवी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने बताया कि प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ब्रिटेन, हंगरी, चीन, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका में हिंदी विषय पर कई सेमिनार कर चुके हैं। इसके अलावा रेडियो, टेलीविजन पर हिंदी पर अपना पक्ष रख चुके हैं। प्रोफेसर नवीन ने कहा कि हिंदी पर आजादी के समय से ही ध्यान देना चाहिए था और शिक्षण, व्यवसाय, तकनीकी ज्ञान में हिंदी अनिवार्य किया जाना चाहिए था। इस दौरान राजकुमार, प्रहलाद चौहान, प्रेमपाल चौहान, यशपाल चौहान, डॉ. राजलक्ष्मी, डॉ. गौरव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सरल भाषा है हिंदी
बागपत। अहमदपुर गठीना गांव के कॅालेज में आयोजित बैठक में सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि हिंदी सरल भाषा है, जो पूरे देश को एकसूत्र में बांधती है। उन्होंने हिंदी को मजबूत करने पर बल दिया।

बागपत के सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कालेज में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में भ?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें