फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी जयंत की ढ़ाई करोड़ निधि मिली, सावटू में स्टेडियम बनवाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद सुप्रीमो व राज्यसभा सदस्य जयंत सिंह ने स्टेडियम बनवाने की घोषणा की, अन्य प्रस्ताव जल्द देंगे
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 की अभी ढाई करोड़ की किस्त मिली, अन्य ढाई करोड़ की अभी मिलनी बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद सुप्रीमो व राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह की निधि की ढाई करोड़ रुपये की पहली किस्त आ गई है। इसको खर्च करने के लिए जयंत से प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने सबसे पहले मुजफ्फरनगर के सावटू में स्टेडियम बनवाने की बात कही है। इसके साथ ही अन्य प्रस्ताव भी जल्द प्रशासन को भिजवाएंगे।
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद चौधरी जयंत सिंह ने बागपत को अपना नोडल जिला बनाया था। जिससे उनकी राज्यसभा सदस्य की निधि का पैसा यहां आ सके। इसके बाद उसे खर्च किया जा सके। वित्तीय वर्ष 2022-23 की निधि की पहली किस्त के ढाई करोड़ रुपये मिले हैं। जिसको खर्च करने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिस पर जयंत सिंह ने सबसे पहले मुजफ्फरनगर के सावटू गांव में स्टेडियम निर्माण कराने की बात कही है।
विज्ञापन

हालांकि अभी इसका लिखित प्रस्ताव उनकी तरफ से नहीं भेजा गया है। उन्होंने इसके साथ ही अन्य प्रस्ताव भी भेजने की बात कही है। वहीं, निधि की दूसरी किस्त के ढाई करोड़ रुपये मिलने अभी बाकी हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव जल्द देने के लिए कहा गया है। प्रस्ताव मिलते ही उन कार्यों को कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल के प्रस्ताव भी नहीं मिले
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह की निधि के ढाई करोड़ भी आए हैं। उनके भी प्रस्ताव अभी नहीं मिले हैं। प्रशासन ने उनसे भी प्रस्ताव मांगे हैं। जिससे जल्द ही प्रस्ताव मिलने पर कार्ययोजना बनाई जा सके। उनके प्रस्ताव वाले विकास कार्य शुरू कराए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें