-पदक जीतकर लौटे छात्रों को स्कूल में किया गया सम्मान
फोटो - 7
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सोनीपत में शॉर्ट ट्रैक इंटर स्कूल रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता हुई, जहां सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के खिलाडियों ने पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। पदक जीतकर लौटे छात्रों का बृहस्पतिवार को सम्मान किया गया।
स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि सोनीपत के जैन विद्या मंदिर स्कूल में 16 मई को पांचवी शॉर्ट ट्रैक इंटर स्कूल रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें अंडर-14 आयु वर्ग की बालिका वर्ग की तीन सौ मीटर में वांशिका और वैष्णवी ने स्वर्ण पदक, विदुषी ने रजत पदक, अंडर-14 आयु वर्ग के बालक वर्ग की तीन सौ मीटर में निशांत ने स्वर्ण पदक, पार्थ ने रजत पदक और शौर्य ने कांस्य पदक अंडर-12 आयु वर्ग की बालिका वर्ग की तीन सौ मीटर में नैंसी ने स्वर्ण पदक अंडर 10 आयु वर्ग की बालक वर्ग की दो सौ मीटर में अरनव ने स्वर्ण पदक और अंश ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर अजीत कुमार, पीटीआई राजीव कुमार मौजूद रहे।