फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सपा का अध्यक्ष के लिए समर्थन, सभासद के लिए लड़ेंगे

Wed, 19 Apr 2023 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा ने नगर पालिका बागपत और बड़ौत से अध्यक्ष पद के लिए भले ही अपने प्रत्याशी नहीं उतारने और रालोद काे समर्थन करने की बात कही है। मगर दोनों ही जगह सभासद के लिए सपा अपने प्रत्याशी उतार रही है। उसने अभी तक दोनों जगह 12 प्रत्याशी उतार दिए हैं और यह सिलसिला अभी जारी है।
विज्ञापन

सपा-रालोद का गठबंधन चल रहा है और निकाय चुनाव को लेकर भी दोनों पार्टियों के नेताओं ने मिलकर लड़ने का दावा किया था। ऐसे में रालोद ने सबसे पहले बागपत से पूर्व चेयरमैन राजुद्दीन और खेकड़ा से रंजीता धामा को प्रत्याशी बनाया था। मगर तीन दिन पहले खेकड़ा से पूर्व चेयरमैन संगीता धामा और बड़ौत से रणधीर प्रधान को सपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
जिसका नुकसान रालोद को होता दिख रहा था और इस तरह रालोद-सपा गठबंधन में दरार आने की चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं, लेकिन मंगलवार को सपा के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके कहा था कि बड़ौत व बागपत में सपा स्थानीय नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही कहा गया कि वह रालोद को समर्थन करेगी। वहीं अब बड़ौत व बागपत में सपा ने वार्डों में सभासद के लिए अपने प्रत्याशी उतारने शुरू कर दिए हैं। जिससे संशय की स्थिति पैदा होती जा रही है कि अध्यक्ष पद के लिए दोनों जगह रालोद को समर्थन कर दिया तो सभासद के लिए प्रत्याशी उतार दिए।
सपा ने अभी तक बड़ौत और बागपत दोनों जगह छह-छह प्रत्याशी उतारे हैं। सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव का कहना है कि सभासद को लेकर कोई गठबंधन नहीं है। इसलिए ही सभासद के प्रत्याशी उतारे जा रहे हैं और अभी 12 को चुनाव चिह्न दिया गया है। यह प्रक्रिया अभी चल रही है और सभी जगह प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

नगर पालिका परिषद बागपत के प्रत्याशी
वार्ड-9 से आकिल राजपूत, वार्ड-10 से मेहंदी हसन, वार्ड-12 से आसमा, वार्ड-15 से इसराना, वार्ड-17 से फुरकान, वार्ड-19 से अहसान को सपा ने सिंबल दिया है।
नगरपालिका परिषद बड़ौत के प्रत्याशी
वार्ड दो से अंजना, वार्ड-7 से देव शर्मा, वार्ड-10 से नाजिमा, वार्ड-22 से नगमा, वार्ड-24 से फूल मिजरा, वार्ड-25 से नफीसा को सपा का सिंबल देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें