बड़ौत (बागपत)। नई मंडी में बृहस्पतिवार को सपा बैठक डॉ विजय कुमार सिंह के कार्यालय हुई। इसमें बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आक्रोश जताया।
इसमें सपा नेता डॉ. प्रताप लोयन ने कहा जो वादा करके बीजेपी ने सरकार बनाई, उसमें खरी नहीं उतरी है, मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का बकाया पिछले साल का अभी तक बाकी है। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि किसानों को देने का वादा सरकार ने किया। वह भी किसानों को नहीं मिल रहा है। सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम रोज बढ़े रहे हैं, सरकार ने किसानों के गन्ने पर एक रुपया तक नहीं बढ़ाया है। सरकार ने किसानों के बिजली का बिल चार गुना कर दिया। इसकी अध्यक्षता कुसुम पाल ने की। संचालन प्रताप लोयन ने किया। इसमें जितेंद्र चौधरी, जयपाल, सुनील कुमार, राकेश, पवन, मुन्ना, ताज मोहम्मद फारूख, दीपक तोमर आदि रहे।