संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लार्ड महावीरा एकेडमी में सोमवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के बीच पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विजेता खुशी से झूम उठे।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों वंदे मातरम, मां तुझे सलाम के अतिरिक्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। प्रधानाचार्य ने बताया कि पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पटेल हाउस की टीम प्रथम, टैगोर हाउस की टीम द्वितीय व तृतीय स्थान पर गांधी हाउस की टीम रही।
विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अदिति, दीया, प्रज्ञा, अक्षरा, खुशी, मेघा, तान्या, परी, आर्यन, कार्तिक, गौरव, अंशुल, वरुण, वासु, देव, पीटीआई संजय कुमार, राहुल तोमर, अक्षय तिवारी, रेनू जैन, नीलम शर्मा, रंजना शर्मा, अजेंद्र जावला, मुनेश, निखिल जैन का सहयोग रहा।