बागपत। शाहपुर बड़ौली गांव में शुक्रवार को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता कराई गई। वहां विजेताओं को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल सचिव विजय कुमार, दिनेश जैन, रवि मान ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में जिले के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें अंडर-14 सौ मीटर में विकांशु ने पहला, अंडर-17 सौ मीटर में नमन, अंडर-19 फ्री स्टाइल में जिशांत व अंडर-17 ड्राइविंग प्रतियोगिता में फैजान ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नीरज कुमार, गौरव कुमार, विशाल राय, सचिन राठी आदि मौजूद रहे।