खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार में जन्माष्टमी पर निबंध, गायन और कला प्रतियोगिताओं में बंदियों ने अपना हुनर दिखाया।
शुक्त्रस्वार को जिला कारागार में विभिन्न कार्यक्त्रस्म और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कारागार में बंदियों, बंदी रक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सभी बैरकों जेल आवासों पर तिरंगे ध्वज लगाए गए। इसके बाद खेल, निबंध, गायन और कला प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध में बंदी प्रवेन्द्र धामा और संजीव राजपूत, कला में कोशिन्द्र और आर्यभूषण, गायन में नदीम और विनित, कैरम में प्रवीण, अमित विजेता और उपविजेता रहे।
शतरंज में आकाश ढाका और राहुल शर्मा, बैडमिंटन में गौरव व दीपक और हरीश व कैलाश, शूटिंग बाल में नीटू पहलवान की टीम और अमित उर्फ हैप्पी की टीम क्त्रस्मशऱ् विजेता और उप विजेता रही। क्त्रिस्केट में बंदी रक्षकों की टीम के कप्तान रोहित भारती की टीम ने प्रिंस उर्फ ठाठ सिंह की टीम को पराजित किया। अनस को मैन आफ दी मैच और प्रिंस को मैन ऑफ दी सीरीज चुना गया। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा और जेलर आकाश शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। मौके पर डॉ. जावेद खान, अम्बिका प्रसाद, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।