फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनी खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज के रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौधरी हरबंस लाल चैरिटेबिल के सौजन्य से तीन दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस बागपत रवींद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए खेल जरूरी है। शुद्ध विचार व पुरुषार्थ करने से सफलता मिलती है। प्रतियोगिता के 200 व 400 मीटर हिट दौड़ में शांति देवी फजलपुर कॉलेज की अंशिका, पारुल, गुरुकुल जिवाना की महिमा, नैंसी, मानसी, सरदार पटेल स्कूल केडवा की निशु, गुड़िया, सपना, प्राची, आर्य कन्या जिवाना की पायल, हिमानी, निशा, रितिका व फजलपुर यूपीएस की निशा, राजेश पायलट स्कूल हजूराबाद गढ़ी की विदुषी ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया।
रस्सा खींच मुकाबले में आर्य कन्या इंटर जिवाना गुलियान की टीम प्रथम व गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना की टीम ने द्वितीय स्थान पाया। विशिष्ट अतिथि सुखवीर सिंह गठीना, संरक्षक नरेश वर्मा ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। यहां जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मंत्री रवि शास्त्री, प्रबंधक रामकिशन, जयभगवान सिंह, प्रेमपाल शर्मा, ग्राम प्रधान सुधीर राजपूत गिरवर सिंह, प्रधानाचार्य सपना शर्मा, प्रमोद कुमार, राकेश वर्मा, प्ररेणा वर्मा आदि उपस्थित रहे। रेफरी सर्वेंद्र भारद्वाज, अश्वनी तोमर, सुनीता, सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें