बड़ौत के कोताना रोड पर ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बोलते
बड़ौत। कोताना रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर रविवार को ब्रह्माकुमारी विवि की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद डाॅ. सत्यपाल सिहं ने कहा कि आत्मिक शांति केवल और केवल ईश्वर के चरणों में ही संभव है।
उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि आज की दैनिक भागदौड़ में मनुष्य इतना व्यस्त हो चला है कि वह ईश्वर को भूल गया है, यहां तक की उसके पास अपने लिए ही समय नहीं है। मगर ईमानदारी व झूठे से दूर रहकर ही जीवन जीने का असली आनंद उठाया जा सकता है। कहा कि शिव स्वरूप ही कल्याण का स्वरूप है। शिव कल्याणकारी है। शिव को महसूस किया जा सकता है, देखा नहीं जा सकता। विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता व संयोजक सर्व समाज उत्थान समिति दीपक शर्मा ने विचार रखे। मौके पर मोहिनी दीदी, उमा दीदी, सीमा दीदी, संगीता दीदी, मोनिका दीदी, मुस्कान, विनोद जैन, धर्मवीर तोमर, राधेश्याम शर्मा, राजवीर मौजूद रहे।