फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की सेवा करने से मिलती है आत्मिक शांति: सुभाष चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों की सेवा करने से मिलती है आत्मिक शांति: सुभाष चौधरी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। मंगलवार को गांव लुहारी में स्व. महावीर सिंह की स्मृति और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जसमें खानपुर राजपुर, खेड़ा हटाना, भोला, ठिकाना, जोनमाना, कोताना आदि गांव के लगभग 530 गरीब महिला एवं पुरुषों को कंबल, गर्म चादर एवं शॉल आदि वितरित किए गए। इस मौके पर समाजसेवी सुभाष चौधरी ने कहा कि निर्धन लोगों की सेवा से आत्मिक शांति मिलती है। दान से धन कम होने की बजाय बढ़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी संसार सिंह ने की और संचालन बलजोर सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. संजीव आर्य, राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सेवाराम, वेद सिंह, साधुराम, कृष्णपाल सिंह, ओम सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, वेदपाल सिंह, मांगे राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें