फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईपीई पर तेज कार पलटी, गाजियाबाद निवासी चालक घायल

Thu, 26 Jan 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा में ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पलटी कार
विज्ञापन
खेकड़ा(बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर अनियंत्रित हुई कार पलट गई। हादसे में वैशाली गाजियाबाद निवासी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घायल युवक अक्षित पुत्र पदमजीत चडढ़ा मंगलवार रात अपनी कार से चंडीगढ़ से वापस वैशाली गाजियाबाद लौट रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को कार से बाहर निकाला और उसके परिजनों को सूचना दी। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाकर वाहन चालकों को वाहनों को सीमित रफ्तार से चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें