फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरिडोर निर्माण में तेजी

विज्ञापन
खेकड़ा में दिल्ली देहरादून ग्रीन कोरिडोर के एलिवेटिड मार्ग निर्माण में लगी मशीन - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर के खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक प्रथम चरण का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। सीगल कंपनी ने बुधवार को पीयर कैप डालने का काम शुरू कर दिया। एलिवेटिड मार्ग का निर्माण वर्ष 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले चरण की शुरूआत मार्च 2021 में हुई थी। पहले चरण में खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक छह लेन वाले एलिवेटेड रोड का निर्माण होना है। इसमें 1326 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है।
एनएचएआई ने सीगल कंपनी को कॉरिडोर के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार को कंपनी ने एलिवेटिड मार्ग के पिलर पर पीयर कैप बनाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया। कंपनी के लाइजनिंग मैनेजर संजय वर्मा ने बताया कि दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर निर्माण के प्रथम चरण में खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से दिल्ली अक्षरधाम मंदिर तक एलिवेटेड रोड बनना है। इसके लिए 1326 करोड़ रुपये का बजट तैयार हुआ था। पीयर कैप तैयार कर जल्द ही इनके ऊपर रोड तैयार करने के बेस ढांचे रखे जाएंगे। वर्ष 2024 तक निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें