फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइकों की रफ्तार लील रही जान, उजड़ रहे परिवार

Tue, 30 Apr 2024 05:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सड़कों पर बाइकों की तेज रफ्तार से कई परिवार उजड़ गए हैं। किसी ने अपने इकलौते बेटे को खो दिया है तो किसी ने परिवार के अन्य सदस्य को। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर वाजिदपुर गांव के पास बाइकाें की भिंडत में एक साथ तीन छात्रों की जान जाने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी रफ्तारभरी बाइकों की भिंडत में एक साथ तीन-तीन जानें जा चुकी हैं, क्योंकि अचानक सामने से कुछ वाहन या बाइक आने पर तेज गति से दौड़ रही बाइक नियंत्रित नहीं हो पाती। नतीजन बाइकों की भिंडत में आए दिन कोई ना कोई अपनी जान गवां रहा है, जो चिंताजनक है। इसलिए बाइक पर सफर के दौरान यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानी से वाहन चलाएं।
विज्ञापन

बड़ौत-मेरठ मार्ग पर सोमवार को वाजिदपुर गांव के पास बाइकों की भिंडत में एक साथ तीन छात्रों की मौत का यह पहला मामला नहीं है। जनपद बागपत में ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, जिनमें तेज गति से दौड़ रही बाइकों की भिडंत में कई युवकाें ने अपनी जान गवां दी है। हादसे में युवक अपनी जान तो गवां देते हैं, लेकिन अपने पीछे परिवार को एक दर्द देकर चले जाते हैं, जो जिंदगी भर परिवार के लोग भूला नहीं पाते। इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें और यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी व दूसरों की जिंदगी बचाने का काम करें।



बाइकों की भिंडत में हुई थी तीन युवकों की मौत
बड़ौत। 15 जून 2023 को बड़ौत-छपरोली मार्ग पर कालंदी देवी कॉलेज के पास हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मरने वाले युवकाें में निखिल उम्र 20 पुत्र पवन निवासी छपरौली, तासिम पुत्र लियाकत (21) व अजय उम्र 18 निवासी बदरखा शामिल थे। उनकी मौत का गम आज भी उनके परिजन नहीं भूला पाएं है।
विज्ञापन


केस नंबर दो
तेज गति से बाइक टकराने पर हुई थी तीन युवकों की मौत
बड़ौत। वर्ष 2017 में बागपत के अमीनगर सराय कस्बा से पुरा गांव जाने वाले रास्ते पर सैड़भर के खेतों में स्थित ईंट भट्ठे के निकट दो बाइकों की टक्कर हो जाने पर मतानतनगर गांव निवासी पवन व बड़ावद निवासी पिंटू व अजय की हो गई। इस हादसे के बाद संबंधित युवकों के घर में कोहराम मच गया।

केस नंबर तीन
बड़ौत। 16 जनवरी 2023 में बड़ौत-मलकपर रोड पर स्कूटी व बाइक की भिंडत में एक शादी में कन्यादान देने जा रहे सिनौली निवासी प्रवीण उर्फ पप्पू उम्र 50 पुत्र हरिकिशन और प्रदीप उर्फ सतीश उम्र 60 पुत्र भंवर सिंह की मौत हो गई थी, जबकि हादसे में घायल शबगा गांव निवासी सोनू की उपचार के दौरान कुछ दिनों बाद मौत हो गई थी। ये तो तीन मामले केवल बाइकों व स्कूटी की भिंडत में एक साथ तीन जान गंवाने वाले लोगों के है। इसके अलावा भी बहुत से लोगों की जान सड़क हादसें में बाइकों की भिंडत में हुए है। इसलिए सावधानी से बाइक व अन्य वाहन चलाएं। ताकि अपनी व दूसरों की जिंदगी सुरक्षित बनी रहे।

वर्जन-
नियमों का पालन करें तो बचेगी जिंदगियां
लोग यातायात नियमों का पालन करें, तो हादसों को रोका जा सकता हैै। हेलमेट लगाने से लोगों की जिंदगियां बच सकती है। खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरे को भी इसके लिए जागरूक करें, ताकि अपनी व दूसरे की जान सुरक्षित रहे-सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।
विज्ञापन

मुकेश पंवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें