फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किरठल में वर्ग विशेष के युवकों ने दंपती पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन हजार रुपये और सोने का मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाया
विज्ञापन

-मारपीट से पति की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। किरठल गांव में वर्ग विशेष के युवकों ने एक दंपती पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने घायल दंपती का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया, जहां पति की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। उधर, महिला ने तीन हजार रुपये और सोने का मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगाया है। इसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

किरठल गांव की रहने वाली बीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति रवि के साथ बुधवार को खेत में काम करने के बाद बाइक से वापस घर लौट रही थी। जैसे ही गांव के बाजार में पहुंचे तो वर्ग विशेष के पांच युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौच करते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोप लगाया कि दोनों की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके पति की जेब से तीन हजार रुपये की नकदी और उसका मंगलसूत्र भी लूट लिया। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया। जहां चिकित्सकों ने पति रवि की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी ओपी सिंह का कहना है कि तहरीर की जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें