फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सपाइयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 11
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रमाला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केक काटकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने उनकी दीघार्यु के लिए हवन कर आहूति दी। इसके उपरांत पार्टी का संकल्प पत्र सुनाया गया। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव ने कार्यकर्ताओं के साथ महिला जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए और जिला अध्यक्ष के अलावा संदीप भारद्वाज, काला विधूड़ी, राजू भाटी, डॉ़ शकील अहमद, संजय डीलर ने रक्त दानकिया। इस मौके पर राजपाल शर्मा, मास्टर शोदान सिंह, नीरज, नसीम चौधरी, जियादीन चौधरी, राहुल यादव, सुरेंद्र पंवार, डा़ शालिनी राकेश सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, किशनपुर बराल में सपा कार्यकर्ताओं ने केट काटकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर लोकसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित है। शौकेंद्र पहलवान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व विचारधाराओं को अपनाकर ही देश व प्रदेश का भला हो सकता है। इस मौके पर अक्षय तोमर, रवि पंवार, जोनिस, सुमित, राममेहर, तेहसिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें