फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सोनिया, संजय व धवन शर्मा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। वनस्थली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंध समिति के हर्षित जैन व संजय जैन ने किया। कहा कि इस विकट स्थिति में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ज्ञान-विज्ञान के लिए प्रासंगिक हैं। विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करना व उसके बचाव रहा। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कक्षा नौ की सोनिया ने प्रथम, कक्षा आठ की मोनिका द्वितीय व कक्षा सात की मानसी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में कक्षा छह के संजय ने प्रथम, कक्षा पांच के राहुल ने द्वितीय व कक्षा पांच की स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सब-जूनियर प्रतियोगिता में कक्षा तीन के संजय ने प्रथम, कक्षा दो की मानसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें