फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की चैंपियन बनीं सोनाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज के वार्षिक खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। जिसमें पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज चैंपियन कुमारी सोनाली को ट्रॉफी, सम्मान पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कबड्डी में सोनल ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा। खो-खो टीम में अंतिम ग्रुप प्रथम रहा। 100 मीटर दौड़ में सोनाली प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और रश्मि तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में भी सोनाली प्रथम एवं कुमारी मेघा द्वितीय एवं आरती तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में सायरा प्रथम, सुहाना द्वितीय, निकिता तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक में मोहसिना प्रथम, कोमल द्वितीय और तनु तृतीय रही। तश्तरी फेंक में शालू प्रथम, निकिता द्वितीय और कोमल तृतीय रही। भाला फेंक में कोमल प्रथम, आरती द्वितीय और आरती तृतीय रही। ऊंची कूद में मोनिका प्रथम, शाहिरा द्वितीय और तनु तृतीय रही। लंबी कूद में मोनिका प्रथम, सोनाली द्वितीय और साहिला तृतीय रही। अध्यक्षता कॉलेज समिति के अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह ने की। प्रबंध समिति के अशोक कुमार, अनिल गांधी ने विचार रखे। इस अवसर पर डॉक्टर शमा परवीन, निर्मला, शिल्पा वर्मा, अनीता सिंह, ममता आर्य, प्रवीण कुमार, अंजली शर्मा, विदेश, सुमन शर्मा, संजय सैनी, नितिन कुमार, प्रेमवती, रामकिशोर एवं अनिल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें