फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कार की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
फतेहपुर पुट्ठी गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद जमा ग्रामीणों की भीड़
विज्ञापन
बडौत/बिनौली। बडौत-अमीनगर सराय मार्ग पर शनिवार की देर रात्रि फतेहपुर पुट्ठी के पास रेहड़ी में फूल लेकर आ रहे पिता पुत्र एक कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान किशोर की मृत्यु होने के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी प्रमोद कश्यप पुत्र करण सिंह शनिवार रात करीब दस बजे अपने खेत से रेहड़ी में फूल रखकर सुबह मंडी में बेचने के लिए घर जा रहे थे। अमीनगरसराय बड़ौत मार्ग पर गांव से पहले ईंट भट्ठे के पास पीछे से तीव्र गति से आई कार ने उनकी रेहड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें रेहड़ी में बैठा वंश (12) और उसका पिता गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बड़ौत पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने वंश को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और मार्ग पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि जिस कार से टक्कर हुई उस पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें