फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: किसी ने अकेले बढ़ाए कदम तो कोई बच्चों के साथ लाया कांवड़

Sat, 18 Feb 2023 06:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
हर हर महादेव:बागपत के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हरिद्यार से गंगाजल लेकर आता शिवभक्त
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से होकर दिल्ली व हरियाणा के कांवडिये भगवान आशुतोष के भजनों पर नाचते-गाते हुए अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। कोई घर परिवार में सुख शांति तो कोई बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए कांवड़ लेकर आया है।
विज्ञापन

हरिद्वार से किसी ने अकेले ही कंधे पर कांवड़ रखकर कदम बढ़ाने शुरू किए थे तो कोई अपने बच्चों के साथ कांवड़ लेकर आया है। हरिद्वार से चले यह कांवड़िये हाईवे से होकर गुजर रहे हैं। वह बम-बम के जयकारे लगाते हुए और भगवान शिव के गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को हाईवे से कांवड़ लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों का कहना था कि भगवान आशुतोष सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं। वह समाज और देश में सुख-शांति के लिए कांवड़ लेकर आए हैं।
-
परिवार के साथ कांवड़ लेकर आया बड़ौली का सतीश
सोनीपत के बड़ौली का सतीश शुक्रवार को अपने पूरे परिवार के साथ कांवड़ लेकर बागपत पहुंचा। उसका कहना था कि वह कई साल से परिवार के साथ कांवड़ ला रहा है। वह और उसका परिवार समाज और देश में सुख-शांति की प्रार्थना के लिए प्रत्येक वर्ष कांवड़ लेकर आते हैं। उसकी बेटी पायल का कहना था कि उसकी भगवान शिव में आस्था है। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ कांवड़ लाई है।
विज्ञापन

-
मनोकामना पूरी करते हैं भोले बाबा
सोनीपत के फूल कुमार का कहना था कि वह 20 साल से कांवड़ ला रहा है। भगवान शिव सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। कावडि़ये सचिन का कहना था कि भगवान भोलेनाथ विपरीत परिस्थितियों में अपने भक्तों का सदैव साथ देते है। वह पिछले दस साल से कांवड़ लेकर आ रहा है।

हर हर महादेव:बागपत के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हरिद्यार से गंगाजल लेकर आता शिवभक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें