फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसी पटवारी ने आईफोन लिया तो कोई पैसे लेता वीडियो में हुआ कैद

Mon, 06 Feb 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्घारा डीजीपी के लिए लिखा गया पत्र
विज्ञापन
बागपत। यमुना खादर में जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए सर्वे विभाग के किसी पटवारी पर आईफोन लेने का आरोप लगा तो कोई रुपये लेता वीडियो में कैद हो गया। अब किसान चक्कर काटकर परेशान हो गया तो उसने पटवारियों की वीडियो के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत कर दी। डीजीपी को मामले में जांच कराकर कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत जिले की भगत सिंह काॅलोनी निवासी मोनू ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को वीडियो दिखाकर बागपत के सर्वे विभाग के पटवारियों की शिकायत की। बताया कि उसके दादा ने वर्ष 1965 में पैतृक गांव मिमारपुर के यमुना खादर में 105 बीघा जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर उनका परिवार तभी से खेती कर रहा था। वर्ष 2016 में यमुना में कटान होने के बाद बड़ौत के कोताना गांव के माजरे अकबरपुर ठसका का सर्वे हुआ तो उनकी जमीन वहां मिली। सर्वे विभाग से उसकी खतौनी भी उनको दी गई, लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया।
आरोप है कि जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए सर्वे विभाग के एक पटवारी ने आईफोन-12 लिया जो उसने किस्तों पर लेकर दिया है। दो पटवारियों ने उससे हजारों रुपये लिए हैं। अब कब्जा दिलाने के नाम पर चक्कर कटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दोबारा चार लाख मांगने पर शुरू हुई जांच
जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो शिकायतकर्ता मोनू कई बार पटवारी के पास आया। आरोप है कि उससे दोबारा चार लाख रुपये की मांग की गई। इस तरह परेशान होकर वह उपमुख्यमंत्री के पास पहुंचा और उनको रुपये मांगते हुए वीडियो दिखाई गई। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने डीजीपी को मामले में जांच के लिए पत्र भेजा। जिससे पुलिस से पूरी जांच कराकर कार्रवाई कराई जा सके।
कोट...
इस तरह के मामले में अभी तक मेरे पास जांच के लिए कोई पत्र नहीं आया है। यदि आया तो शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें