फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसी ने उलमाओं की आपत्ति को गलत बताया तो कोई पक्ष में दिखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुजफ्फरनगर के कालेज में छात्राओं के बुर्के व हिजाब में कैटवॉक करने पर विवाद छिड़ा हुआ है। जहां उलमा इस पर आपत्ति जताते हुए इसे गलत बता रहे हैं, वहीं कुछ मुस्लिम छात्राएं उलमाओं की आपत्ति को गलत बता रही हैं तो कोई उनके पक्ष में भी दिख रही हैं।
विज्ञापन

बागपत के पुराने कस्बे की शना मलिक कहती हैं कि इस तरह से गलत किया जा रहा है। इसपर किसी तरह की आपत्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि उसमें किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया गया। पांडव रोड पर रहने वाली शबा त्यागी कहती हैं कि आज के समय में लड़कियों पर भी आगे बढ़ने का दबाव होता है और लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ भी रही हैं। ऐसे में इस तरह की चीजों पर आपत्ति जताना सही नहीं है।
नोरोजपुर गुर्जर गांव की छात्रा आरजू का कहना है कि बुर्के मे ऐसा करना सही नहीं है। यह हमारे धर्म और संस्कृति में नहीं आता है। उलमा इसपर आपत्ति जता रहे है, जो सही है। इसको लेकर सभी को समझना होगा और इस तरह से आगे कभी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें