फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ड्यूटी कटवाने के बहाने बनाकर चक्कर लगा रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

ड्यूटी कटवाने के बहाने बनाकर चक्कर काट रहे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी कटवाने के लिए शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। कोई बच्चे छोटे होने तो कोई बीमारी का बहाना बनाकर ड्यूटी कटवाने की जुगत भिड़ा रहा है। ड्यूटी कटवाने के लिए नेताओं की भी सिफारिशें तक लगाई जा रही हैं।
परिषद ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा में परीक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षकों का डाटा अपडेट कराया गया था। अब शिक्षकों के शैक्षिक विवरणों का सत्यापन कराया जा रहा है। वहीं, बोर्ड परीक्षा से ड्यूटी कटवाने के लिए शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू का दिए हैं। रोजाना तीन से पांच आवेदन डयूटी कटवाने के लिए आ रहे हैं। कोई छोटे बच्चों का तो कोई अपनी या बुजुर्ग माता-पिता की बीमारी का बहाना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी परिषद की ओर से लगाई जाएगी। कार्यालय में ड्यूटी कटवाने के लिए रोजाना चार से पांच प्रार्थना पत्र आ रहे हैं। कुछ शिक्षक फोन पर भी सिफारिश करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें