रमाला। मंगलवार को किशनपुर बराल निवासी सिपाही की कन्नौज में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन सिपाही का शव लेने के लिए कन्नौज रवाना हो गए।
किशनपुर बराल निवासी सिपाही रॉकी तोमर पुत्र रमेश कन्नौज थाने में तैनात थे। मंगलवार को वह थाने की डाक लेकर जा रहा थे, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार शाम को जब इसकी जानकारी मिली तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन उनका शव लेने कन्नौज रवाना हो गए। रॉकी के चाचा मोहित ने बताया कि दो भाइयों में रॉकी बड़े थे। वह अविवाहित थे और 2019 में वह यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग कन्नौज थाने में हुई थी। वह एक माह पहले ही छुट्टी पूरी करके वापस ड्यूटी गए थे। पिता रमेश एक छोटे किसान हैं। परिवार रॉकी पर ही आश्रित था। छोटा भाई रवि गांव में ही रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा है।