सैनिक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
बागपत, खेकड़ा । लखनऊ की रहने वाली एक युवती ने बालैनी थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा निवासी सेना के सैनिक पर शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने सीओ खेकड़ा को शिकायती पत्र देकर आरोपी सैनिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को लखनऊ की रहने वाली एक युवती खेकड़ा सीओ कार्यालय में पहुंची। वहां उसने सीओ विजय चौधरी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में नौकरी करती है। वहीं, पर बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सैनिक से उसकी मित्रता हो गई। इसके बाद सैनिक उससे शादी करने का वादा कर कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में सैनिक ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने सीओ से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना हैं कि मामले की जांच कराकर युवती और उसके परिजनों के बयान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद