सरफाबाद गांव स्थित ईपीई के पास हुआ मिट्टी कटान
रटौल। सरफाबाद के समीप ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के अंडरपास के पास बारिश से मिस्टी का कटान हो गया है। अंडरपास के पास मिट्टी का कटान होने से सड़क नीचे धंस गई है। जिससे वहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारी हाईवे पर हुए मिट्टी के कटान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ईस्टर्न पेरीफेरल पर सफराबाद के नजदीक अंडरपास है। जिले में दो दिन तक हुई लगातार तेज बारिश से हाईवे की मिट्टी पर कटान होना शुरु हो गया है। हाईवे के किनारे काफी दूर तक मिट्टी का कटान हो गया है। जिससे सड़क भी धंसनी शुरु हो गई है। जिस कारण हाईवे पर तेज गति से गुजरने वाले वाहनों का नीचे गिरने का खतरा है। एनएसएआई के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।