बागपत एसडीएम से शिकायत करने जाता बड़ाबाजार निवासी आशीष गुप्ता
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। शहर में नगर पालिका के सामने बड़ा बाजार में आशीष गुप्ता का मकान है। उसने जब मतदाता पुनरीक्षण के बाद जारी हुई वोटर लिस्ट देखी तो वह चौंक गए। क्योंकि आशीष के मकान में सोहेल खान के परिवार की वोट बना दी गई। सोहेल खान का कोई परिवार उनके मकान के आसपास भी नहीं रहता है।
इस तरह से केवल आशीष के साथ ही नहीं हुआ है। बल्कि बागपत में वोट बनाने में इस तरह की खूब फर्जीवाड़ा किया है। वोटर लिस्ट सामने आने के बाद ऐसे काफी मकान मालिक हैं, जिनके मकानों में दूसरे वर्ग के लोगों की वोट बना दी गई है। इसमें भी बड़ी बात यह है कि जिनकी वोट उनके मकान में बनाई गई है, उस नाम का कोई उनके आसपास भी नहीं रहता है।
क्योंकि यह माना जा रहा है कि आसपास रहने वालों के नाम पड़ोसी के मकान में गलती से दर्ज हो सकते हैं। मगर आसपास कोई ऐसा परिवार भी नहीं है। तो ऐसे में यह पूरी तरह से फर्जीवाड़ा माना जा रहा है। इस फर्जीवाड़े में बीएलओ को शामिल बताया जा रहा है। अब आशीष अपने मकान से वोट कटवाने के लिए एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहा है। जिसको लेकर उसने वहां प्रार्थनापत्र दिया है।
कोट...
वोट बनाने को लेकर शिकायत मिली है, जिनपर जांच कराई जा रही है। अगर जांच में बीएलओ या अन्य किसी पर आरोप सही मिलते है, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। वोट गलत बनी है, तो उनको कटवाया जाएगा। - राजकमल यादव, डीएम