खेकड़ा। नगर निवासी समाजसेवी उमेश शर्मा को बांग्लादेश की संस्था वर्ल्ड फ्रेंडशिप फाउंडेशन की ओर से गोल्डन जुबली अवार्ड 2021 से सम्मानित किया जाएगा। उमेश शर्मा ने बताया कि गोल्डन जुबली ऑफ बांग्लादेश इंडिपेंडेंस डे के उपलक्ष्य में एक जनवरी 2022 को ढाका के क्रिस्टल बैल होटल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के लिए उन्हें सम्मानित करने के लिए प्रपत्र प्राप्त हुआ है। समारोह में एकेएम मौजमल हाक्यू एमपी, जस्टिस मोहम्मद मोजीबर रहमान, हबीब हुल्ला रहमान एमपी उन्हें सम्मानित करेंगे। उमेश शर्मा को एक माह पूर्व वर्ल्ड एंवायरनमेंट संस्था की ओर से नई दिल्ली में सम्मानित किया गया था।