मेडिकल स्टोरों पर उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां
बड़ौत। यदि आपकों सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ते देखना है तो डाकखाना रोड पर स्थित मेडिकल स्टोरों पर जाकर देखे। यहां पर दवाई लेने के चक्कर में लोग सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान नहीं रख पा रहे है। ऐसे में संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि मेडिकल स्टोर संचालक भी लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करा रहे है। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर का कहना है कि जल्द ही औचक निरीक्षण कर ऐसे मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो सोशल डिस्टेंस का पालन न कर रहे हो।