बिनौली। बरनावा पुलिस चौकी इंचार्ज के कमरे में सोमवार की रात अचानक दो सांप निकल आये। जिससे देखकर डर के मारे दरोगा कमरा छोड़कर बाहर की ओर भाग निकला। बरनावा पुलिस चौकी के इंचार्ज जनार्दन प्रसाद सिंह ने लाक्षाग्रह पर स्थित गुरुकुल में कमरा ले रखा है। वह सोमवार की रात्रि करीब साढ़े 9 बजे ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर गए। जैसे ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला और लाइट जलाई तो उन्हें कमरे में दो सांप घूमते दिखाई दिए। दरोगा डर के मारे दरवाजा बंद कर चौकी पर चले आये। उन्होंने पूरी रात चौकी पर रहकर ही काटी। कमरे में सांप की सूचना पर मंगलवार की सुबह पुलिसकर्मी व अन्य लोगों ने कमरा खोलकर उनकी तलाश की तो उन्हें वहॉ सांप नही मिले, लेकिन दरोगा अब भी भयभीत है वह अपने कमरे पर भी नहीं जा रहे।